किच्छा:- चौमास का समय है ऐसे में सांपों और दूसरे जल जीव जंतु निकलकर आबादी क्षेत्र तक पहुंच रहे हैं जिसको वन विभाग रेस्क्यू कर उनके वास स्थल पर भी छोड़ रहा है ऐसा ही एक मामला शांतिपुरी नंबर 4 पर तब देखने को मिला जब एक मगरमच्छ का बच्चा देखे जाने की सूचना पर वन विभाग के डौली रेंज के वन कर्मियों ने मगरमच्छ के बच्चे को रेस्क्यू कर धौरा डैम में छोड़ दिया ।
वन क्षेत्राधिकारी डौली रेंज अनिल कुमार जोशी ने बताया कि शान्तिपुरी नंबर चार निवासी राजेन्द्र सिंह टाकुली के घर पर एक मगरमच्छ देखे जाने की सूचना मिली जिस पर वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया। वन कर्मियों द्वारा मगरमच्छ की खोजबीन हेतु अभियान प्रारंभ किया गया जिसे सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित उसके वास स्थल धौरा डाम में छोड़ दिया है। मगरमच्छ के कारण लोगों में कोतुहल का विषय बना रहा। मगरमच्छ को देखने के लिए काफी भीड़ मौके पर जमा हो गई। श्री जोशी ने बताया कि रेस्क्यू किया गया मगरमच्छ छोटा है तथा बर्षा काल में नालों तथा घरों में पानी आ जाने के कारण ग्रामीण इलाकों मे प्रवेश घर गया था । उन्होंने क्षेत्र में कोई भी सरीसृप देखें जाने पर सूचना निकटवर्ती वन चौकी या फ़ोन नबर पर देने की ग्रामीणों से अपील की है।




