–राज्य में नित्य अपराध करने के नए-नए तरीके अपराधी करते हैं जिनके झांसे में आकर कभी-कभी लोग ठगी का शिकार भी हो जाते हैं ऐसे ही 6 साथी ठगों को आज पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है जिनके कब्जे से ब्रेजा कार तथा एक गड्डी के अलावा 34हजार सहित कुल 69 हजार रुपए बरामद हुए हैं। ऋषिकेश कोतवाली में रोहित राजभर पुत्र सूरज राजभर निवासी चंद्रभागा ऋषिकेश ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि मैं अमरीक सिंह की दुकान में काम करता हूं बीते रोज 10:00 बजे पंजाब नेशनल बैंक में रुपए जमा कराते समय अज्ञात व्यक्तियों ने मुझे अपनी बातों में उलझा कर 34 हजार रुपए ठग लिए । जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर 35 सीसीटीवी कैमरों के आधार पर गहनता से निरीक्षण करते हुए बीते रोज इस घटना में शामिल 6 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई जिनके कब्जे से पुलिस को एक गड्डी नगद 69000 के साथ कार भी बरामद की है पकड़े गए आरोपियों में पिंटू पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम धर्म बागी राम थाना अवतार नगर छपरा बिहार,सत्य प्रकाश पुत्र रामलाल निवासी ग्राम सिरसौल पट्टी जस्सा थाना बिल्सी बदायूं,सोनू पुत्र राजाराम निवासी मकान नंबर 10 वेस्ट कमल नगर नई दिल्ली,अंसार पुत्र अब्दुल अंसार उर्फ गफ्फार निवासी कर्बला थाना दक्षिण जिला फिरोजाबाद,पंकज पुत्र साहू निवासी हर्ष विहार चेतना पब्लिक स्कूल के पास गाजियाबाद,ऋषि पाल पुत्र उदय सिंह निवासी वेस्ट कमल विहार 368 करावल नगर नई दिल्ली को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि हम लोग बैंक के अंदर ऐसे व्यक्ति का चयन करते हैं जो छोटा लड़का या बुजुर्गों हो हम उसको लालच देते हैं कि हम कहीं से पैसे चोरी कर लिए है यदि वह हमें अपने खुले हुए पैसे दे दे तो हम उसे बंधे हुए कुछ एक्स्ट्रा पैसे दे सकते हैं कभी-कभी हम खुले पैसे लेकर बढे हुए पैसे देने का बहाना बनाकर भी कागज की गड्डी देकर वहां से निकल जाते हैं हम पहले से कागज की 2 तीन गड्डी को रुमाल में बांध कर रखते हैं उसके ऊपर एक नोट असली वाला लगा देते हैं जिससे सामने वाले को ना हो तथा लगे कि पैसे की गड्डी है हमें बैंक में कोई एटीएम कार्ड पासबुक आधार कार्ड मिलता है तो हम उसे अपने पास रख लेते हैं जिससे हम पर किसी को शक ना हो। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनका चालान कर दिया पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक डीपी काला,उप निरीक्षक उत्तम रमोला,महिला उपनिरीक्षक सोनल,कांस्टेबल सचिन सैनी, संदीप छाबड़ी ,पंकज कुमार, रविंद्र के अलावा एसओजी से नवनीत नेगी, सोनी कुमार तथा मनोज कुमार आदि थे।
ऋषिकेश न्यूज़




