उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग-@_ भारी बारिश के हाई अलर्ट को देखते हुए NH के अधिकारी को भी देनी होगी अब इस कार्यालय में प्रतिदिन हाजिरी,डीएम के सख्त निर्देश।।

मानसून सत्र को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज करते हुए हर स्तर पर आम जनता की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का फैसला लिया है इसी कड़ी में चंपावत जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग जगबूढ़ा पुल से ककराली गेट तक मानसून सत्र के दौरान और सतर्कता बरतते हुए कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण रुद्रपुर के अधीन तथा राष्ट्रीय राजमार्ग 9 के दोनों ओर उचित जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण वर्षा के दौरान जलभराव की स्थिति गंभीर रूप धारण कर लेती है। उप जिलाधिकारी टनकपुर की मांग के उपरांत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण रुद्रपुर के माध्यम से जो जेसीबी रुद्रपुर से जल निकासी राहत कार्यों हेतु टनकपुर बनबसा क्षेत्र भेजी जाती है उसे पहुंचने में समय लग जाता है तथा जल निकासी राहत कार्यों में अनावश्यक विलंब होता है।
मानसून काल के दृष्टिगत 29 जून को मौसम विभाग द्वारा चंपावत में भारी से भरी वर्षा की चेतावनी के मध्यनजर जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नरेंद्र सिंह भंडारी के निर्देशानुसार साइट मैनेजर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, रुद्रपुर को उप जिलाधिकारी टनकपुर के कार्यालय में कार्यालय दिवस में प्रत्येक दिन 2 घंटे उपस्थित होने तथा एक जेसीबी को उप जिलाधिकारी टनकपुर के निवर्तन में उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देश देते हुए कहा यह कार्य टनकपुर, बनबसा के शहरी क्षेत्रों में निवासरत आम जनमानस की जान- माल एवं सुरक्षा से संबंधित है। इसलिए उक्त आदेश का अनुपालन न होने व लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)नदी में शव मिलने से सनसनी. एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू ।।

टनकपुर न्यूज़

Ad Ad
To Top