उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग-@_ मौसम विभाग का 10:00 बजे का मौसम बुलेटिन जारी,इन जनपदों को किया गया अलर्ट ।।

देहरादून-: मौसम विभाग ने जुलाई के पहले दिन कुछ राहत भरी खबर देकर 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है जिसके तहत 1 जुलाई को उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं तेज बौछार होने के साथ पर्वतीय क्षेत्र में अनेक स्थानों तथा मैदानी क्षेत्र के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है जबकि 2 जुलाई को पर्वतीय क्षेत्र में तेज बौछार के साथ साथ अनेक स्थानों तथा मैदानी क्षेत्र के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम गर्जन के साथ बरसात हो सकती है वही 3 जुलाई को राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं तेज बौछार होने के साथ पर्वतीय क्षेत्र के अनेक स्थानों तथा मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है मौसम विभाग ने अपना पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि 4 जुलाई को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं तेज बौछार तथा अनेक स्थानों, मैदानी क्षेत्र के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान जारी क्या है तथा 5 जुलाई को उत्तराखंड राज्य के नैनीताल, देहरादून, बागेश्वर, जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है जबकि राज्य के टिहरी, पौड़ी, चंपावत, पिथौरागढ़, जनपदों में कहीं कही भारी वर्षा होने का मौसम विभाग ने पूर्वानुमान आज अपने 10:00 के मौसम बुलेटिन में जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(रामनगर) गोरखपुर से पहुंचे महाप्रबंधक रेलवे, किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण ।।

पिथौरागढ़ में बरसात की स्थिति

जनपद अन्तर्गत बन्द मार्गों की स्थिति
एन. एच. मार्ग- खुला है।
एस. एच. मार्ग -खुला है।
बॉडर मार्ग -01
ग्रामीण मार्ग -13
कुल 14 मार्ग बन्द है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(खटीमा) सीएम धामी ने विंटर कार्निवल का किया शुभारंभ।।

Ad Ad
To Top