उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-@_केदारनाथ धाम क्षेत्र में पर्यटक सुशांत सिंह राजपूत के नाम से ले सकेंगे सेल्फी,बनेंगे यहां पर सेल्फी प्वाइंट, पढ़ें The Pioneer की खबर 30 overloaded dumpers seized in Vikasnagar ।।

रुद्रप्रयाग

केदारनाथ में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम से बनेंगे सेल्फी पॉइंट अपनी यादों को सहेज कर ले जाएंगे पर्यटक

रुद्रप्रयाग:  लोगों की दिलों की धड़कन में बसने वाले फिल्म स्टार सुशांत राजपूत के नाम से अब उत्तराखंड में लोग उनकी यादों को सहेज कर अपने साथ ले जाएंगे यहां केदारनाथ यात्रा पर आकर विश्वभर से लोग उत्तराखंड के देव दर्शन से धन्य हो रहे हैं अब बॉलीवुड पसंद करने वाले यात्रियों को आकर्षित करने के लिए केदारघाटी में जगह-जगह पर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम से सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केदारघाटी में विभिन्न स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाने के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने कहा कि 16 किमी लंबे गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर निकट भविष्य में आल टेरेन व्हीकल (एटीवी) दौड़ते नजर आएंगे। इसके लिए पहले पैदल मार्ग को एटीवी चलाने योग्य बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) उत्तराखंड में गोदान टैक्स फ्री.आदेश जारी ।।

The Pioneer की खबर 30 ओवरलोड वाहन प्रशासन ने किए सीज

https://www.pioneeredge.in/30-overloaded-dumpers-seized-in-vikasnagar/

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं में जुटे विभिन्न विभागों के तमाम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य के साथ बेजुबान प्राणियों की देखभाल के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही उन्होंने केदारघाटी में जगह जगह पर सेल्फी प्वाइंट बनाने के निर्देश दिए हैं। वहीं गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच रोप-वे निर्माण के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। जल्द सभी औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। कहा कि यात्रियों की परेशानियां कम करने के लिए सरकार सभी विकल्पों पर गंभीरता से विचार कर रही है।

Ad Ad
To Top