उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग-@_ यहां बैराज में तैरती मिली अज्ञात लाश, SDRF ने किया रेस्क्यू, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी ।।।

यहां बैराज में अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची
SDRF ने पशुलोक बैराज से एक शव बरामद या और पुलिस को सौंप दिया पुलिस बरामद शव की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
माह के अंतिम दिन 31 अगस्त को SDRF टीम को सूचना मिली कि पशुलोक बैराज, ऋषिकेश में एक अज्ञात शव दिखाई दे रहा है जिसे बरामद किए जाने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
सूचना मिलने के बाद SDRF फ्लड टीम द्वारा तत्काल मोके पर पहुँचकर रोप की सहायता से बैराज में उतरकर शव को बाहर निकाला गया। शव लगभग एक माह पुराना प्रतीत हो रहा है, जिसे बॉडी बैग के माध्यम से जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। जिला पुलिस द्वारा शिनाख्त की कार्यवाही की जा रही है। रेस्क्यू टीम में निरीक्षक कवींद्र सजवाण,आरक्षी मातबर सिंह, किशोर कुमार, अनूप, पंकज आदि थे । ऋषिकेश न्यूज़

Ad Ad
To Top