हल्द्वानी-:ग्राफिक एरा ग्रुप के चेयरमैन डा कमल घनशाला ने कहा कि ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी छात्र छात्राओं को सुनहरे ख्वाबों को साकार कर रही है वे आज हल्द्वानी स्थित कैंपस में 44लाख 14 हजार तक के पैकेज मिलने पर छात्रों पुरस्कृत कर रहे थे इस दौरान उन्होंने कहा कि यह संस्थान उच्च शिक्षा का हब बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में 44.14 लाख रुपए तक के प्लेसमेंट पाने वाले छात्र देश का भविष्य है और इस तरह के कोहिनूर यहां पर और भी तरह से जाते रहेंगे आज उन्हें कोहिनूर को सम्मानित भी किया।

इंसिट्युशंस के चेयरमैन डा कमल घनशाला कहा कि शानदार प्लेसमेंट की कामयाबी सुनहरे ख्वाबों को सच में बदलने की गवाह है।कैंपस में आयोजित अभिनंदन समारोह में बीटेक कंप्यूटर साइंस के 2022बैच के छात्र प्रज्ज्वल पांडे हिमांशु भट्ट को अमेजॉन कम्पनी में 44.14लाख के पैकेज पर चयनित होने पर 50 -50 हजार रूपये का नकद पुरुष्कार देकर उनका अभिनंदन किया गया।जबकि भीमताल कैंपस के ही छात्र तनुज मेहता को भी 25हजार की नकद धनराशि देकर पुरुष्कृत किया गया।
ग्राफिक एरा ग्रुप के चेयरमैन डा कमल घनशाला ने पत्रकारों से रूबरू
होते हुए बताया कि बीटेक के साथ साथ अन्य कोर्सों से भी जिस तरह प्लेसमेंट हो रहे हैं वह छात्र छात्राओं का उत्साह बड़ाने के साथ ही उनके स्वर्णिम भविष्य के सपनों को नई उम्मीदों से जोड़ रहा है।ग्राफिक एरा के परिसर अपने छात्र छात्राओं को अच्छे प्लेसमेंट दिलाने के साथ ही उन्हें अपनी कंपनी स्थापित कराने की दिशा में भी तैयार करने को सतत प्रयासरत है।
इस दौरान निदेशक(इंफ्रा) डा सुभाष गुप्ता के अलावा हल्द्वानी कैंपस के निदेशक मनीष बिष्ट भीमताल कैंपस के निदेशक डा मनोज लोहनी भी मौजूद रहे।




