पुलभट्टा थाना पुलिस टीम ने 200 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार, पुलिस टीम पुरस्कृत ।
किच्छा,( सुरजीत कामरा ) पुलभट्टा थाना पुलिस टीम द्धारा नशा मुक्ति अभियान चलाकर एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 200 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इस दौरान पुलिस ने आरोपी से तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की है। उधर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को 5 हजार की धनराशि इनाम में देने की घोषणा की है। उक्त घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सम्पूर्ण जिले में नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर पुलिस टीम में शामिल सीओ ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में पुलभट्टा थाना प्रभारी विधादत्त जोशी, उ0नि0 दिनेश भट्ट, उ0नि0 कीर्ती भट्ट, का0 धरमवीर, का0 महेन्द्र सिह, का0 सुन्दर सिह व म0का0 रेनू ने चैकिंग के दौरान ग्राम सुतईया प्राथमिक विधायलय मोड के पास एक बाइक सवार को रोका जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 200 ग्राम स्मैक बरामद की जिसकी अंतराष्ट्रीय कीमत 30 लाख रू0 आंकी गई है। पकडे गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम नईम खान पुत्र मल्लू खान निवासी ग्राम हुंसा, सीबीगंज बरेली बताया। उसने स्वीकार किया कि वह इससे पूर्व भी उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से अवैध स्मैक कम दामों में खरीद कर जनपद उधम सिंह नगर के विभिन्न स्थानो में भारी दामों में सप्लाई करता था। पकडे गए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। उधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को प्रोत्साहित करने के लिए 5 हजार रू0 देने की घोषणा की




