हल्द्वानी-: बरेली रोड एवं रामपुर रोड के क्रेशर स्वामियों द्वारा गौला सत्र समाप्त होने से पूर्व नदी के कच्चे माल की खरीद-फरोख्त बंद करने के ऐलान के बाद गौला संघर्ष समिति मोटहल्दु बरेली रोड ने गहरी नाराजगी जाहिर की है ।
यहां आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जब तक गौला नदी के खनन सत्र के घन मीटर पूरे नहीं होते तब तक वाहन स्वामियों से आरबीएम की खरीद-फरोख्त करनी होगी जब केसर स्वामी गौला सत्र के घन मीटर पूरे होने तक माल आरबीएम की खरीद करेंगे तो उन्हीं को तैयार माल बेचने दिया जाएगा।
यहां आयोजित बैठक में सभी ने एक स्वर से केसर स्वामियों से अपील कर मई तक खनन कारोबार को नियमित करने का अनुरोध किया इस दौरान क्रशर स्वामियों से मुलाकात कर संघर्ष समिति ने वाहन स्वामियों का पक्ष भी रखा इस दौरान संघर्ष समिति के संयोजक प्रवीण दानू,हेम दुर्गापाल, हेम जोशी,रमेश जोशी,जीवन बोरा, अमित भट्ट,करण बिष्ट,दीपू बचकेती, सुरेश जोशी,बृजेश कब्डाल सहित भारी संख्या में वाहन स्वामी उपस्थित थे।।




