द्रोणागिरी गांव में मिले कई घरों पर ताले टूटे
जोशीमठ
द्रोणागिरी गाव मे कई घरों पर ताले टूटने की खबर है, द्रोणागिरी के ग्रामीण अपने शीतकालीन प्रवास से जब अपने गांव लौटे तो घरों में ताले टूटे मिले, जिसमे बाघ सिंह के मकान पर ताला टूटने के साथ घर का सामान पूरा घर पर बिखेरने के साथ सामान चोरी हो गया है, इसके साथ दीवान ,सिंह, राहुल सिंह भोपाल सिंह के घर ताला टूटने की सूचना है, चोरी मे खाद्य सामग्री, कपड़े, बर्तन काश के बर्तन बिस्तर बन्द सहित अन्य सामान चोरी हो गया है, पिछले 4 सालो से लगातार गांव में चोरी हो रही है,
ग्रामीण नरेंद्र रावत का कहना है कि इस गांव में पिछले4 सालों से लागतार चोरी की वारदात हो रही है अभी तक चोर पकड़े नही गए है उन्होंने मामले की जांच कर चोरी की वारदात की खुलासे की मांग की है,




