अल्मोड़ा

Breaking–: विधायक जीना के निधन पर अल्मोड़ा शोक में डूबा, शोक सभा के बाद सभी सरकारी कार्यालय हुए बंद, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जताया गहरा दुख ।।


अल्मोड़ा

सल्ट विधानसभा से विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना का आकस्मिक निधन पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उनके आकस्मिक निधन पर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में दो मिनट का मौन रखकर शोकसभा आयोजित की गयी जिसमें मृतक आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गयी। जिलाधिकारी ने बताया कि मा0 विधायक के आकस्मिक निधन पर जनपद के समस्त कार्यालयों में शोकसभा आयोजित करने के उपरान्त आज 12ः30 बजे बाद सभी कार्यालय बन्द कर दिये गये है।

यह भी पढ़ें 👉  दीजिए बधाई (लालकुआं) नगर पंचायत अध्यक्ष की बेटी सोनाक्षी लोटनी का उत्तराखंड महिला अंडर-15 क्रिकेट टीम में चयन ।।

इसके अलावा जनपद के अन्य क्षेत्रों में विधायक जीना के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतृप्त परिवार के लिए भगवान से दुख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की तथा अनेक जगह लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Ad Ad
To Top