उत्तराखण्ड

Breaking–: विदेश में फंसी राष्ट्रीय शूटर, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री से लगाई गुहार जांबिया में है अपने पति के साथ –देखें वीडियो

विदेश में फंसी राष्ट्रीय शूटर आयुषी गुप्ता और उनके पति परिवार ने लगाई गुहार

काशीपुर (सोनू)

काशीपुर । कोरोना वायरस महामारी ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रखा है। जिसके चलते विदेशों के साथ साथ अपने देश मे सरकार ने लॉकडाउन घोषित कर रखा है। कई लोग देश के विभिन्न भागों में फंसे हुए हैं तो भारत के काफी लोग अन्य देशों में फंसे हैं। इस बीच भारत की नेशनल शूटर आयूषी और उनके पति सक्षम गुप्ता ने सरकार से जाम्बिया से वापस लाने की गुहार लगाई है तो वहीं सक्षम के परिवार ने भी पुत्र और पुत्रवधु को वापस लाने की भारत सरकार से गुहार लगाई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) बनेगी मैकेनाईज पार्किंग.कूड़ा निस्तारण में प्रगति न होने पर लाइसेंस होंगे रद्द . डीएम की चतावनी ।।

आपको बता दें कि काशीपुर जिले के निवासी सक्षम गुप्ता की शादी आगरा की रहने वाली नेशनल शूटर आयुषी गुप्ता के साथ 19 जनवरी 2020 को हुई थी। उसके बाद फरवरी के महीने में सक्षम और उनकी पत्नी आयुषी जाम्बिया गयी थी। तब से के दोनों जाम्बिया लुसाका शहर में फंस गये हैं। आयुषी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की शूटर हैं।भारत को इनसे बड़ी आशाएं हैं। उन्होंने भारत सरकार से स्वदेश लाने का आग्रह किया है। इसके अलावा आयुषी और सक्षम ने एक वीडियो भी जारी किया है।सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों के द्वारा जारी वीडियो में आयुषी कह रही हैं कि वे अन्तर्राष्ट्रीय रायफल शूटर हैं। अपने बारे में जानकारी देते हुये आयुषी वीडियो में कहती हुई दिखायी दे रही हैं कि भारत के लिये उन्होंने लिये कई अन्तर्राष्ट्रीय इवेंट में हिस्सा लिया है। इसके अलावा पिछले साल आयुषी ने इटली में आयोजित एक स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। इस जीत के लिये उन्हें राष्ट्रपति से मिलने का सौभाग्य मिला था। वहीं उनके पति सक्षम गुप्ता ने बताया कि वे अपने बिजनेस से जुड़े एक काम के संबंध में जांबिया आये थे। सक्षम ने बताया कि उनकी फ्लाइट 25 मार्च की थी लेकिन लॉक डाउन का एलान 22 मार्च को कर दिया गया, जिसके चलते फ्लाइट कैंसिल हो गयी और वे फंस गये। अपने वीडियो में उन्होंने पीएम मोदी और उत्तराखंड के सीएम से वापस लाने के लिये अपील की।।

Ad Ad
To Top