उत्तराखण्ड

Breaking–: युवक की आत्महत्या से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी ,गौलापार क्षेत्र की है घटना ।।

हल्द्वानी

काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौलापार के बागजाला में स्थित ग्राम्य विकास विभाग के प्रसार प्रशिक्षण केंद्र की बिल्डिंग के कमरे में अज्ञात युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रसार प्रशिक्षण केंद्र के कर्मचारियों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है मृतक की उम्र 25 से 26 वर्ष बताई जा रही है । सरकारी भवन में इस तरह की घटना होना सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है फिलहाल पुलिस हर दृष्टि से इस घटना की जांच करने में जुटी हुई है ।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की उत्पादकों कें साथ गोष्टी ।।

पुलिस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि देर रात सुरक्षा गार्ड ने प्रशिक्षण केंद्र के सभी गेटों को बंद कर दिया था उसके बावजूद युवक कमरे तक कैसे पहुंचा। अगर युवक को आत्महत्या ही करनी थी तो प्रशिक्षण केंद्र के सामने जंगल और पेड़ हैं वहां भी आत्महत्या करने जा सकता था। थाना प्रभारी भगवान मेहर का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है प्रशिक्षण केंद्र के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं युवक कब और क्यों आया उसने आत्महत्या क्यों की इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है

Ad Ad
To Top