क्राइम

Breaking –:महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया मामला दर्ज,(लिव इन रिलेशनशिप) का है मामला

लखनऊ।
सरोजनीनगर थाने में एक महिला ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मुकदमा दर्ज कराया है।लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद युवक अपनी बात से पलट गया महिला के लाख समझाने के बाद भी वह उसे स्वीकार नहीं कर रहा था जिसके बाद महिला ने पुलिस में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस के अनुसार महिला के पति की मौत हो चुकी है। जिसके बाद वह गौरी विहार निवासी अभिषेक वर्मा के सम्पर्क में आई थी। महिला के अनुसार अभिषेक ने उससे शादी करने का दावा किया था। जिसके बाद वह लोग कई महीनों तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। अगस्त महीने में अभिषेक महिला को बिना बताए लखनऊ चला आया था। उसे तलाशते हुए महिला 14 सितंबर को अभिषेक के घर पहुंची थी। आरोप है कि अभिषेक के परिवार ने महिला को उल्टे पांव लौटा दिया। जिसके बाद महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर सूचना दी थी। इंस्पेक्टर आनन्द शाही ने बताया कि 15 सितंबर को महिला और अभिषेक वर्मा थाने आए थे। आमना.सामना होने पर दोनों ने कार्रवाई से मना करते हुए समझौता कर लिया था। अभिषेक ने महिला से शादी करने की हामी भरी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि शनिवार को महिला दोबारा से थाने पहुंची। उसने अभिषेक के साथ ही उसके परिवार वालों पर भी गम्भीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिसके आधार पर अभिषेक के खिलाफ दुराचार और धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Ad Ad
To Top