क्राइम

Breaking–: पूर्व विधायक मुन्ना की हत्या का एक माह हुआ पूरा, पुलिस के आज भी हैं हाथ खाली,परिजनों के साथ स्थानीय लोग कर रहे हैं दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर क्रमिक अनशन।

एक महीना बीत जाने के बाद भी भूमाफिया पूजींपति हत्यारे यू पी की स्मार्ट पुलिस की पकड़ से अछूते,

क्रमिक भूख हड़ताल आज 14वे दिन भी जारी

विश्वकान्त त्रिपाठी

पलियाकलां लखीमपुर खीरी।

   

पूर्व विधायक निरवेन्द्र कुमार मिश्रा मुन्ना को न्याय दिलाने के लिए क्रमिक भूख हड़ताल आज 14वे दिन भी जारी रही, हत्या का एक महीना बीत जाने के बाद भी पलिया पुलिस के हाथ खाली हैं , जिलाधिकारी खीरी के अस्वासन के बाद भी तत्कालीन सीओ कुलदीप कुकरैती पर भी कोई कार्यवाही नही हो पाई है ।जबकि मृत विधायक का शव उठने से पूर्व हजारों लोगो की भीड मे डीएम और एस पी ने सभी को विश्वास दिलाया था कि अभियुक्तों के साथ कोई रियायत नही की जायेगी नाम जद हत्यारों को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार कर जेल पहुचाना अभी तक पूरा नहीं हो सका है।

यही कारण है कि पूरे प्रदेश मे अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे है और आपराधिक गतिविधियों तेजी से पैर पसार चुकी है और प्रशासन सरकार की भद्द पिटवाता जारहा है।

एक समय था जब पूरे प्रदेश मे मुन्ना विधायक का डंका बजता था और आज उन्हीं के परिजन न्याय की भीख मांग रहे है। अपने बल बूते पर शोषितो पीडितो की आवाज उठा कर पूरे उतर प्रदेश मे भोपू से लोगों को जगाने के लिये पहचान बनाने वाले मुन्ना जो तीन बार विधायक रहने के बाद भी अपना संपूर्ण जीवन त्रिकौलिया पढुआ गांव में अपने विशाल परिवार के साथ बिता दिया। अपने क्षेत्र के हर एक व्यक्ति को अपना अंश मानने वाले मुन्ना के परिजन क्रमिक अनशन और धरना प्रदर्शन कर न्याय की झोली फैलाकर एक महीने से न्याय की मांग के लिये बैठे है,आज जहां प्रदेश के हर कोने से मुन्ना को इंसाफ दिलाने की आवाज बुलंद हो रही है वही आज दूसरी तरफ मुन्ना के आवास पर पुत्र संजीव कुमार मुन्ना मिश्रा के द्वारा चलाए जा रहे क्रमिक भूख हड़ताल पर नौजवान ग्रामीणों ने न्याय के यज्ञ में आहुति दे रहे हैं मुन्ना के नौजवान वीर योद्धाओं में भूख हड़ताल पर बैठने वाले सुल्तान सिद्दीकी, शिवाय मिश्र,आर्यन मिश्रा, शुभ मिश्रा , रिजवानअली, तससीम, रविंद्रर कुमार , मोवीन ,दिलशाद ,शहादत आदि मुन्ना के परिवार के लिये कंधे से कंधा मिला डटे हैं ।

Ad Ad
To Top