ट्राली मे लाखो की नेपाली खुखरी सिगरेट के गत्ते वाहन सहित पकडेंं
लखीमपुर खीरी ( विश्व कांत त्रिपाठी)
संपूर्णानगर कोतवाली क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा पर भारी मात्रा में एसएसबी जवानों ने ट्रेक्टर ट्राली से लाई जा रही नेपाली सिगरेट के गत्ते भारतीय क्षेत्र से बरामद किये हैं।
भारत नेपाल सीमा पर तस्करी का सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा है। फिलहाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवान तस्करी पर लगाम लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी सीमा पर खाद मटर सहित अन्य सामानों की तस्करी जारी है। बसही 49वी वाहिनी प्रभारी निरीक्षक भेरुजी सोडा ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की देर रात 2:00 बजे के करीब भारत नेपाल सीमा पिलर संख्या 204 के निकट नेपाल से भारत के लिए एक ट्रैक्टर ट्राली के साथ आ रहा था। सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों को देखकर ट्रैक्टर चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़ भाग निकला। जवानों ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर बीओपी ले आए। ट्राली में नेपाली खुखरी सिगरेट के गत्ते भरे हुये थे जिन्हें वाहन सहित पकड लिया है। ट्रैक्टर ट्राली सहित नेपाली खुखरी सिगरेट के सात हजार पैकेट कब्जे में लिए हैं। जिसका सीजर करीब 13 लाख 50 हजार का बना है। कागजी कार्रवाई करने के बाद पलिया कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है। सीमा पर ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में लेने वाले जवान भीम चंद, अशोक कुमार, माधव गोगई, विपिन, राजन, धर्मपाल, सुबित जवान रहे।




