उत्तराखण्ड

Breaking–: (किच्छा )जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण, किसानों से भी की चर्चा ।

किच्छा
जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू आज खटीमा भ्रमण से वापस आते हुये मंडी समिति किच्छा के मुख्य द्वार पर लगी किसानो की लम्बी ट्रांलियो की लाइन को देखकर जिलाधिकारी ने किच्छा मंडी में किया धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण। जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं को देखकर संतुष्टी व्यक्त करते हुये कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इस पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होने ने किसानो से बात करते हुये धान क्रय केन्द्रो के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली।

किसानो द्वारा बताया गया कि क्रय केन्द्र पर सुव्यवस्थित ढंग से काम चल रहा है किसी प्रकार की कोई परेशानी नही है। जिलाधिकारी ने धान की नमी मापक यंत्र, धान तौल काटे का बारीकी से निरीक्षण कर कहा यदि कही भी कोई गडबडी पायी गयी तो सम्बन्धित के खिलाफ कडी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होने कहा कि किसानो को अपनी तौल का स्वंय भी ध्यान रखे ताकि उनको किसी प्रकार का नुकसान न हो। इस दौरान आरएफसी क्रय केन्द्र कोआपरेटिव लिपिक राम सिंह व केन्द्र प्रभारी को बिना मास्क देख कर जिलाधिकारी ने एसडीएम विवेक प्रकाश को शीघ्र चालान करने के निर्देश दिये। वही क्रय केन्द्र पर निर्धारित दैनिक खरीद तौल मात्रा 700.00 कुन्टल से काफी कम मात्र 280.00 कुन्टल की खरीद की गई है जो की निर्धारित मानको से काफी कम है वही क्रय केन्द्र पर पंखे का संचालन नही किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को शीघ्र ही व्वस्थाओं को दुरस्थ करने के निर्देश दिये
यूसीएफ धन क्रय केन्द्र शहदौरा निरीक्षण के दौरान धान क्रय में धीमी गति, पंखा संचालन न करना व विगत दिनों से एसडीएम किच्छा द्वारा उक्त केन्द्र में व्यवस्थाओं को दुरस्थ करने के निर्देशो की अवहेलना करने पर जिलाधिकारी ने गम्भीरता से लेते हुये उप जिलाधिकारी को सम्बन्धित से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित द्वारा मास्क न पहनने पर जिलाधिकारी ने मौके पर ही चालान करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित केन्द्र प्रभारियो को निर्देश दिये कि कोविड-19 संक्रमण को देखते हुये क्रय केन्द्रों पर सैनेटाईजर, मास्क सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा जाय।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी विवेक प्रकाश व किसान उपस्थित थे।

Ad
To Top
-->