किच्छा, 15 अक्टूबर।
किच्छा नवीन गल्ला मंडी में धान क्रय केन्द्रो पर देहरादून से आये अपर सचिव खाद्य नेऔचक निरीक्षण किया। उन्होने सरकारी मानको के अनुसार तौली जा रही धान की फसल सुचारू रूप से हो रही है या नही इसके अलावा किसानों को होने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी हासिल की तथा व्याप्त खामियों को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मिली जानकारी के अनुसार आज प्रातः नवीन गल्ला मंडी लगे धान क्रय केन्द्रों पर अपर सचिव खाद्य प्रताप शाह पहुंचे जंहा उन्होने तौल केन्द्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने धान क्रय केन्द्रों पर मौजूद अधिकारियों से किसानों के धान खरीद में कोई कोताही नही बरतने की बात कही साथ ही किसानों को 24 घंटो के भीतर पेमेंट करने के लिए निर्देशित किया।




