उत्तराखण्ड

दुखद(उत्तराखंड) मैक्स पर गिरा बोल्डर दो की मौत, तीन घायल ।।

मुनकटिया स्लाइडिंग जोन में दर्दनाक हादसा, बोलेरो पर गिरा पत्थर – दो की मौत, तीन घायल

गौरीकुण्ड/रुद्रप्रयाग।
प्रदेश में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा साबित हो रही है। पहाड़ों से गिरते पत्थरों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। ताज़ा मामला मुनकटिया स्लाइडिंग जोन क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ शनिवार सुबह एक बोलेरो वाहन पर अचानक ऊपर से पत्थर गिर गया।

जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन (संख्या – यूके 11 टीए 1100) सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड की ओर जा रहा था। वाहन में 11 यात्री सवार थे। प्रातः लगभग 7:15 बजे मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन के पास पहाड़ी से अचानक एक बड़ा पत्थर गिरने से बोलेरो उसकी चपेट में आ गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) स्कूटी पर पत्थर गिरा,एक व्यक्ति की मौत,महिला घायल।।

स्थानीय लोगों व रेस्क्यू टीमों ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू कर घायलों को सोनप्रयाग अस्पताल पहुँचाया। इनमें से दो घायलों को गंभीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  (ब्रेक न्यूज़)अगले कुछ दिनों में और ज्यादा सावधानी बरतनी जरूरी : सीएम

घायलों की सूची –

  1. नवीन सिंह रावत पुत्र जयेंद्र सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 35 वर्ष
  2. ममता पत्नी चैन सिंह पंवार, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 29 वर्ष
  3. प्रतिभा पुत्री गिरवर सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 25 वर्ष

(क्रमांक 1 व 2 को हायर सेंटर रेफर किया गया है।)

मृतकों की सूची –

  1. श्रीमती रीता पत्नी उदय सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 30 वर्ष
  2. चंद्र सिंह पुत्र कलम सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 50 वर्ष
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून(अनिवार्य शिक्षा) कक्षा एक में प्रवेश को लेकर फिर जारी किए शासन ने यह निर्देश ।।

प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के चलते लैंडस्लाइड और पत्थर गिरने की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं। प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और बिना आवश्यकता के यात्रा न करने की अपील की है।


Ad Ad Ad Ad
To Top