उत्तराखण्ड

(काला रविवार)उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा 11 लोगों की मौत की आ रही है खबर, रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर रवाना वाहन खाई में गिरने से हुआ हादसा।।

देहरादून विकासनगर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली लोमहर्षक घटना सामने आ रही है यहां चकराता से लगभग 70 किलोमीटर दूर हुआ दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें एक पिकअप वाहन खाई में गिर आया है घटना की सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीमें घटना स्थल को रवाना हो गई उत्तराखंड में आज रविवार का दिन एक बड़ी सड़क दुर्घटना के साथ शुरू हुआ। चकराता से लगभग 87 किलोमीटर दूर राजस्व पटवारी क्षेत्र बाईला कुलार गांव में एक पिकअप गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी जिससे उसमें सवार लगभग 12 लोगों के मारे जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि घटना क्षेत्र काफी दूर होने के कारण राहत टीमों को पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में बारह स्थानों पर खनन पट्टे किए जाएंगे आवटित ।।


पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल रेंज करण सिंह नागनयाल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तत्काल चकराता उत्तरकाशी एवं देहरादून से रेस्क्यू टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। घटना के संदर्भ में अभी पूर्ण जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार जो जानकारी मिली उसमें पिकअप वाहन के गहरी खाई में गिरने की सूचना दी गई थी

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) गौला ,कोसी, नंधौर नदी में रिकॉर्ड खनन, राजस्व आय बढ़ी।।
Ad Ad
To Top