उत्तराखण्ड

लालकुआं में भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंदन बिष्ट का हुआ भव्य स्वागत ।।

लालकुआं में भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंदन बिष्ट का भव्य स्वागत
लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जनपद नैनीताल के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री चंदन बिष्ट के लालकुआं आगमन पर युवा मोर्चा मंडल लालकुआं की ओर से उनका भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष श्री अरुण जोशी ने किया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री श्री बॉबी संभल सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गोविंद राणा, राज किरण सेतिया, युवराज सिंह खाती, प्रिंस भारद्वाज, अभिषेक सिंह, प्रिंस दानू, तनिष्क कार्की, हिमांशु कुनियाल, अर्जुन सिंह, करन तिवारी, परितोष बिष्ट, अभय बिष्ट, लकी नेगी समेत अनेक युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने श्री चंदन बिष्ट को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त करने का संकल्प लिया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री चंदन बिष्ट ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और सभी को एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करना होगा।

Ad Ad
To Top