उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग-:काशीपुर में हुआ दोहरा हत्याकांड,चाकू से गोदकर की मां बेटी की हत्या,हत्या के बाद किया कोतवाली में सरेंडर,फोन इंगेज होना बना हत्या का कारण ।।

काशीपुर सोनू

काशीपुर में आज प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक के द्वारा मां बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। काशीपुर में दिनदहाड़े हुए इस दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गयी। हत्यारे ने कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर अपना जुर्म कबूल कर लिया।

दरअसल काशीपुर के मोहल्ला अल्ली खां इमली चौक पर रईस अपनी पत्नी शबाना और बेटी शिवा और बेटे शाबेज के साथ रहते हैं और पिछले कई वर्षों से दुबई में रहकर फर्नीचर का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) पिता को नहीं दिया भरण पोषण, डीएम ने पुत्र की काटी आरसी ।।

वहीं आरोपी सलमान पुत्र इसरार भी मोहल्ला अल्ली खां में ही रहता है तथा पिछले 1 साल से सऊदी अरब में जाकर प्लंबर का काम करता था। सलमान अभी कुछ ही दिन पहले सऊदी अरब से वापस काशीपुर अपने घर आ गया था। आज सुबह हत्यारोपी सलमान हत्या करने के इरादे से शिवा के घर जा रहा था कि तभी उसे घर से कुछ दूरी पर शिवा मिली। सलमान ने पहले चाकू से शिवा की हत्या कर दी तथा बाद में घर पहुंचकर शिवा की मां शबाना की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद सलमान ने कोतवाली काशीपुर में पहुंचकर सरेंडर कर दिया। हत्या की वजह प्रेम प्रसंग बनी जहां सलमान मृतका शबाना से शादी करना चाहता था लेकिन शबाना ने शादी से इंकार कर दिया तो इससे आवेश में आए सलमान ने मां बेटी दोनों की निर्मम हत्या कर दी। फिलहाल हत्यारा पुलिस की गिरफ्त में है और उससे हत्या में प्रयुक्त हथियार चाकू बरामद करने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) गीतकार प्रसून जोशी ने की सीएम धामी से मुलाकात।।

Ad Ad
To Top