देश

बिग ब्रेकिंग-: उत्तराखंड से मदन कौशिक को मिली राष्ट्रीय कार्यसमिति में बड़ी जिम्मेदारी.संगठन में इनको भी मिला यह पद।।

Ad

देहरादून -:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने संगठन को और प्रभावशाली बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को संगठनात्मक नियुक्ति प्रदान की है जिसके तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तराखंड से पूर्व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में

नियुक्त किया है इसके अलावा राष्ट्रीय कार्यसमिति में कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाकड़ पंजाब, तथा स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश से कार्यसमिति में लिया गया है इसके अलावा विशेष आमंत्रित राष्ट्रीय कार्यसमिति में उत्तराखंड से मदन कौशिक, छत्तीसगढ़ से विष्णु देव साय, पंजाब से एस राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी तथा मनोरंजन कालिया और श्रीमती अमनजोत कौर रामूवालिया को विशेष आमंत्रित कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय प्रवक्ता में पंजाब से जयवीर शेरगिल को नियुक्ति प्रदान की है यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

To Top