रूद्रपुर -: सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहित कोठारी ने बताया कि निजी वाहनों से संबन्धित सीरीज यूके06बीएन समाप्त होने वाली है। उन्होने बताया कि निजी वाहनों से संबन्धित सीरीज यूके 06 बीपी 24 अक्टूबर के अपराह्न में खोल दी गयी है। उन्होने कहा है कि ऐसे वाहन स्वामी जो अपने वाहन का इच्छित नम्बर नयी सीरीज यूके 06बीपी हेतु बुक कराना चाहते है वे ऑनलाइन https//fancy.parivahan.gov.in के माध्यम से बुक करा सकते है।




