उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(पिथौरागढ़) मुख्य निर्वाचन आयुक्त. अपर निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड चौपर से देहरादून रवाना. जिलाधिकारी ने दी जानकारी. रालम में फंसे थे यह अधिकारी ।।

Uttarakhand city news Pithoragarh
जिलाधिकारी पिथौरागढ़ विनोद गोस्वामी ने बताया हैं कि मा० मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग एवं अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के पूर्व निर्धारित जनपद के भ्रमण कार्यक्रम में दिनांक 16.10.2024 को प्रातः 11.20 बजे देहरादून से मिलम (पिथौरागढ़) के लिए हैलीकाप्टर से रवाना हुए। हैलीकाप्टर द्वारा अपरान्ह लगभग 12.30 बजे मुनस्यारी से मिलम की ओर जाने पर मौसम के अनुकूल न होने के कारण रालम नामक ग्राम में उपलब्ध हैलीपैड पर आपातकालीन लैन्डिग की गयी।

मा० मुख्य चुनाव आयुक्त महोदय द्वारा उनके पास उपलब्ध सैटेलाईट फोन से जिलाधिकारी से वार्ता की गयी। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि वे वहाँ पर सुरक्षित है तथा मौसम के अनुकूल होने पर पुनः गन्तव्य की ओर प्रस्थान करेगें। जिसके क्रम में जिलाधिकारी द्वारा तत्काल आई०टी०बी०पी० को मिलम एवं लीलम में स्थित स्थानीय अधिकारियों के साथ-साथ कमाण्डेन्ट आई०टी०बी०पी० से भी वार्ता कर आई०टी०बी०पी० का दल मय जीवन रक्षक औषधि स्लीपिंग बैंग आदि मिलम से रालम हेतु रवाना किया गया। साथ ही एस०डी०आर०एफ० दल एवं ग्राम पातो से ईश्वर नबियाल जी के साथ 02 अन्य ग्रामवासी ग्राम रालम के लिये रवाना किये गये। इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी, पिथौरागढ़, पुलिस उपाधीक्षक, पिथौरागढ़ एवं उप जिलाधिकारी, गंगोलीहाट को राहत एवं बचाव कार्य हेतु मुनस्यारी मुख्यालय रवाना किया गया। महानुभावों के सुरक्षित रेस्क्यू हेतु संयुक्त सचिव वायुसेना, नई दिल्ली को हैलीकाप्टर उपलब्ध कराये जाने हेतु पत्राचार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) चंपावत पुलिस ने बिंदुखत्ता के युवक को काशीपुर से किया गिरफ्तार।।

मा० मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा 16 अक्टूबर को अपरान्ह 2.00 बजे लगभग जिलाधिकारी महोदय से दूरभाष पर वार्ता की गयी तथा उनके द्वारा सुरक्षित एवं कुशल होने की सूचना दी गयी। पुनः लगभग अपरान्ह 4.50 बजे जिलाधिकारी महोदय से दूरभाष पर वार्ता की गयी तथा उनके द्वारा अवगत कराया कि हैलीपैड रालम के निकट स्थित भवन में प्रवास किया गया तथा सभी के सुरक्षित व कुशल होने के सम्बन्ध में बताया गया। इस सूचना से जिलाधिकारी द्वारा भारत निर्वाचन आयोग एवं उत्तराखण्ड शासन के उच्चाधिकारियों को भीअवगत कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी से की फिल्म अभिनेता परेश रावल ने मुलाकात ।।

मुख्य विकास अधिकारी, पिथौरागढ़, उप जिलाधिकारी, गंगोलीहाट एवं पुलिस उपाधीक्षक, पिथौरागढ़ जो सांय तक मुनस्यारी पहुँच गये थे। जनपद स्तर से ग्राम पातो के ग्रामीण एवं आई०टी०बी० लीलम का दल मध्य रात्रि तक ग्राम रालम में खाद्यान्न सामग्री जीवन रक्षक औषधि सहित पहुंच गये थे। उक्त दलों द्वारा ग्राम रालम में महानुभावों के रात्रि प्रवास हेतु खान-पान की व्यवस्था की गयी। रात्रि लगभग 1:00 बजे सैटेलाईट फोन के माध्यम से मा० मुख्य निर्वाचन आयुक्त महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम पातों से रवाना हुई टीम रालम पहुँच चुकी है तथा सभी लोग सुरक्षित है। उक्त दल द्वारा अतिथियों हेतु भोजन व्यवस्था आदि की गयी।
जिलाधिकारी ने बताया कि आज 17 अक्टूबर 2024 को मौसम अनुकूल होने पर हैलीकाप्टर द्वारा प्रातः लगभग 07:00 बजे महानुभावों को ग्राम रालम से मुनस्यारी सकुशल पहुंचा दिया गया है। इसके उपरान्त मा० मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग एवं अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड मुनस्यारी से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान देहरादून को कर चुके है।

To Top