उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर(खुशखबरी) टनकपुर दौराई. टनकपुर सिंगरौली. टनकपुर देहरादून सहित यह ट्रेनें बहाल. यात्रियों को बड़ा फायदा।।

21 जुलाई, 2024 को पीलीभीत-शाही खंड के रेस्टोरेशन पूरा कर फिट घोषित हो जाने के उपरांत गाड़ियों के संचलन को बहाल कर दिया गया है। ज्ञातव्य है कि गत सप्ताह इज्जतनगर मंडल के पीलीभीत-शाही खंड पर वर्षा एवं बाढ़ के पानी से रेल यातायात बाधित हो गया था। इस खंड पर गाड़ियों का संचलन निम्नवत किया जायेगा।
गाड़ियों का संचलन बहाल-

  • बरेली सिटी एवं टनकपुर से 22 जुलाई, 2024 से चलने वाली 05321/05322 बरेली सिटी-टनकपुर-बरेली सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन बहाल कर दिया गया है।
  • बरेली सिटी एवं पीलीभीत से 22 जुलाई, 2024 से चलने वाली 05311/05312 बरेली सिटी-पीलीभीत-बरेली सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन बहाल कर दिया गया है।
  • बरेली सिटी एवं पीलीभीत से 22 जुलाई, 2024 से चलने वाली 05329/05330 बरेली सिटी-पीलीभीत-बरेली सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचालन बहाल कर दिया गया है।
  • बरेली सिटी एवं पीलीभीत से 22 जुलाई, 2024 से चलने वाली 05339/05340 बरेली सिटी-पीलीभीत-बरेली सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचालन बहाल कर दिया गया है।
  • पीलीभीत से 22 जुलाई, 2024 से चलने वाली 05386 पीलीभीत-बरेली सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचालन बहाल कर दिया गया है।
  • टनकपुर एवं मथुरा जं. से 22 जुलाई, 2024 से चलने वाली 05062/05061 टनकपुर-मथुरा जं.-टनकपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचालन बहाल कर दिया गया है।
  • टनकपुर से 22 जुलाई, 2024 से चलने वाली 05097 टनकपुर-दौराई विशेष गाड़ी का संचालन बहाल कर दिया गया है।
  • दौराई से 23 जुलाई, 2024 से चलने वाली 05098 दौराई-टनकपुर विशेष गाड़ी का संचालन बहाल कर दिया गया है।
  • टनकपुर एवं सिंगरौली/शक्तिनगर से 22 जुलाई, 2024 से चलने वाली 15074/15076 टनकपुर-सिंगरौली/शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस का संचालन बहाल कर दिया गया है।
  • सिंगरौली/शक्तिनगर एवं टनकपुर से 23 जुलाई, 2024 से चलने वाली 15073/15075 सिंगरौली/शक्तिनगर-टनकपुर-सिंगरौली/शक्तिनगर एक्सप्रेस का संचालन बहाल कर दिया गया है।
  • टनकपुर से 22 जुलाई, 2024 से चलने वाली 12035 टनकपुर-दिल्ली एक्सप्रेस का संचालन बहाल कर दिया गया है। यह गाड़ी टनकपुर स्टेशन से चलाई जायेगी।
  • दिल्ली से 22 जुलाई, 2024 से चलने वाली 12036 दिल्ली-टनकपुर एक्सप्रेस का संचलन बहाल कर दिया गया है। यह गाड़ी गंतव्य टनकपुर तक जायेगी।
  • देहरादून से 21 जुलाई, 2024 से चलने वाली 15019 देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस का संचालन बहाल कर दिया गया है। यह गाड़ी गंतव्य टनकपुर तक जायेगी।
    निरस्तीकरण-
  • पीलीभीत एवं टनकपुर से 22 जुलाई, 2024 को चलने वाली 05341/05342 पीलीभीत-टनकपुर-पीलीभीत अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में यहां बंद रहेगी शराब की दुकानें।

Ad Ad
To Top