uttarakhand city news
सुरक्षा कर्मियों के लिए पंजीकरण शिविर आयोजित होंगे, युवाओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील
जनपद बागेश्वर में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसआईएस इंडिया लिमिटेड के माध्यम से सुरक्षा कर्मियों के लिए पंजीकरण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
बागेश्वर न्यूज़
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद (एसआईएस) के माध्यम से सुरक्षा कार्यों में प्रशिक्षित एवं रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए विकास खंडवार पंजीकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में पात्र अभ्यर्थियों का पंजीकरण कर उन्हें प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
उन्होंने सभी विकास खंड अधिकारियों, ग्राम विकास अधिकारियों एवं संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया है कि अधिक से अधिक युवाओं तक इस कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि इच्छुक अभ्यर्थी शिविरों में प्रतिभाग कर सकें।
📅 शिविरों की तिथियां एवं स्थान इस प्रकार हैं:
23 एवं 24 फरवरी 2026 – विकास खंड बागेश्वर
25 एवं 26 फरवरी 2026 – विकास खंड कपकोट
27 एवं 28 फरवरी 2026 – विकास खंड गरुड़
01 मार्च 2026 – सेवायोजन कार्यालय, बागेश्वर
अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी भर्ती अधिकारी श्री विजय पाल मौर्य (मोबाइल: 9592903771) से संपर्क कर सकते हैं।




