उत्तराखण्ड

बड़ी खबर-: असंतुलित होकर नदी में गिरा युवक, दर्दनाक मौत (उत्तराखंड) ।।

Uttrakhand City News नशे में नियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने शव को कब्जे में लेकर उसे पुलिस को सौंप दिया जहां पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
मंगलवार को अपराह्न समय लगभग 03:30 बजे थाना हर्षिल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुखवा मोटर मार्ग पर एक नेपाली मूल का एक व्यक्ति बिक्रम बहादुर पुत्र श्री बल बहादुर, हाल निवास-वर्म मुखवा। नेपाली जो गांव में मजदूरी करता था हर्षिल से मुखवा मोटर मार्ग पर पैदल जाते हुए स्थान कछोरा के पास नशे के कारण संतुलन बिगड़ने से रोड से लगभग 200 मीटर नीचे भागीरथी नदी के किनारे में गिर जिससे उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हुई हैं। पुलिस /स्थानीय लोगों द्वारा उक्त नेपाली व्यक्ति का शव को खाई से निकाल कर मौके पर पंचनामा कर शव को शव विच्छेदन के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है । उत्तरकाशी न्यूज़

To Top