उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड) इस दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें. डीएम के आदेश ।।

Uttarakhand City news

जनपद स्थित समस्त विदेशी मदिरा की दुकानें / गोदाम / सैन्य कैन्टीन 14 अप्रैल को डॉ० भीम राव अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर विक्री हेतु पूर्ण रूप से बंद रहेगी।

उत्तरकाशी

इस सम्बंध में जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने आदेश जारी करते हुए उत्तराखण्ड आबकारी विदेशी मदिरा एवं बीयर की फुटकर दुकानों की व्यवस्थापन नियमावली 2001, के नियम 16 में निहित प्राविधानों के अन्तर्गत जनपद के अन्तर्गत समस्त विदेशी मदिरा दुकान एफ०एल०-5डी/गोदाम एफ0एल0-2/2बी/2ए/एफ०एल०-9/9ए (सैन्य कैन्टीन) डॉ० भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर 14 अप्रैल को मदिरा / मादक द्रव्यों की बिक्री परिवहन एवं उपभोग हेतु पूर्णतया बन्द की जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)डीएम का अभिनव प्रयोग.प्रशासन के गलियारों तक पहुँची सीमांत क्षेत्र की बेटियाँ — डीएम भटगांई की दूरदर्शी पहल ।।

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों/ आबकारी निरीक्षक क्षेत्र उत्तरकाशी,पुरोला,बड़कोट एवं डुण्डा को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत स्थित समस्त विदेशी मदिरा दुकानों / गोदामों-एफ0एल0-2/2बी/2ए/एफ0एल0-9/9ए (सैन्य कैन्टीन) को 14 अप्रैल को पूर्णतया बन्द रखना सुनिश्चित कराएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) इस दिन से बदलेगा मौसम का मिजाज ।।

Ad Ad
To Top