उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)नदी का बढ़ा जलस्तर तो फंस गयें दो युवक. पुलिस ने ऐसे किया रेस्क्यू(वीडियो) याद रहेगा नव वर्ष।।

लहरों से अनजान दो युवकों को कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने रेस्क्यू किया।


गंगा में फंसे पर्यटकों के लिए देवदूत बनी पौड़ी पुलिस।
गुरुवार को थाना लक्ष्मणझूला को सूचना प्राप्त हुई कि फूल चट्टी आश्रम के पास गंगा नदी में दो व्यक्ति टापू में फंस गए हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला पुलिस टीम के साथ फूल चट्टी आश्रम के पास मौके पर पहुंचे जहां पुलिस टीम द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुए रस्सों व बोट की सहायता से टापू में फंसे दोनों व्यक्तियों का सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकला गया। इनके द्वारा बताया कि हम हरियाणा से नीलकंठ घूमने आए थे तो हम घूमने के लिए नदी में चले गये थे जहं पर उस समय पानी थोड़ा कम था लेकिन बाद में अचानक पानी बढ़ गया था। दोनों व्यक्तियों व आस पास की आम जनता द्वारा पौड़ी पुलिस के इस कार्य की प्रशंसा कर हौसला बढ़ाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)इस दिन हो सकती है धामी कैबिनेट की बैठक,अहम मुद्दों पर लगा सकती है मुहर।।

नाम पता व्यक्ति

  1. राजेश कुमार (उम्र 40 वर्ष) पुत्र श्री पृथ्वी सिंह, निवासी- रायपुर,रोडान, जनपद- करनाल, हरियाणा।
  2. वरुण बोहरा (उम्र 30 वर्ष) पुत्र श्री सुनील बोहरा, निवासी- खुडबुडा, जनपद- देहरादून पुलिस टीम
  3. प्रभारी निरीक्षक श्री रवि कुमार सैनी
  4. मुख्य आरक्षी जल पुलिस रोहित
  5. मुख्य आरक्षी श्री विनोद दिलवाल
  6. आरक्षी श्री लक्ष्मण सिंह
  7. आरक्षी श्री मुकेश जोशी
  8. आरक्षी श्री पंकज शर्मा
  9. आरक्षी जल पुलिस श्री रितेश
  10. गोताखोर श्री भवानंद
Ad
To Top
-->