उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर(मौसम अपडेट) यहां भारी बरसात के चलते स्कूल बंद ।।

यूपी से बड़ी खबर आ रही है यहां हो रही लगातार भारी बरसात के चलते मौसम लगातार बदल रहा है। बंगाल की खाड़ी से आ रही हवाओं के चलते यूपी में बारिश का सिलसिला 3 दिन और बढ़ गया है। बरेली में कल काले बादल छाए रहे और आज सुबह से लगतार तेज बारिश हो रही है, जिसके चलते बरेली में 8 वीं तक के स्कूल की छुट्टी कर दी गई है। इस वजह से यूपी के 35 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया। मौसम विभाग के अनुसार 28 सितंबर तक तेज बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने सीएम धामी से की मुलाक़ात, सौंपा यह ज्ञापन ।।

बरेली में कल से काले बादल छाए हुए है। और आज शनिवार को सुबह से लगातार तेज बारिश हो रही है। तेज बारिश की वजह से बरेली में 8वीं तक के विद्यालयों में शनिवार को छुट्टी कर दी गई। जगह- जगह जल भराव की समस्या पैदा हो गई। मौसम विभाग ने आज पूरे दिन तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की है। सभी को हिदायत दी गई है, कि अपने- अपने घरों के अंदर रहे। काम जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) संस्कारों से सशक्त होगा उत्तराखंड — मातृशक्ति को राष्ट्र निर्माण की धुरी बताया मुख्यमंत्री ने ।।

35 जिलों में जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, कानपुर, उन्नाव, अलीगढ़, मथुरा, सोनभद्र, आगरा, अयोध्या, एटा, मैनपुरी, लखनऊ,कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, बाराबंकी, रायबरेली, , अमेठी, बलिया,​​​​​​प्रतापगढ़, प्रयागराज, गोंडा, श्रावस्ती,अंबेडकर नगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, फतेहपुर,महाराजगंज, गोरखपुर, , हाथरस, देवरिया, कुशीनगर, गाजीपुर, चंदौली, , जौनपुर, वाराणसी में बारिश के चलते अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग के अनुसार तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की है, जिसकी वजह से घरों से बिना जरूरी काम के बाहर निकलने को मना किया।

Ad Ad
To Top