उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर)नदी में डूब रहे किशोर को बचाया जल पुलिस ने ।।

शारदा घाट पर डूबते किशोर को जल पुलिस ने सकुशल बचाया
चम्पावत। को शारदा घाट पर स्नान के दौरान एक किशोर गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा। जानकारी के अनुसार अमित पुत्र कल्लू (17 वर्ष), निवासी राजपुरा, जनपद सम्भल (उत्तर प्रदेश) स्नान करते समय अचानक गहराई में पहुंच गया और डूबने लगा।
मौके पर तैनात जल पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया और किशोर को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
घटना के बाद परिजनों ने जल पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
चम्पावत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नदी और घाटों पर स्नान करते समय विशेष सावधानी बरतें और सुरक्षा से जुड़े निर्देशों का पालन करें।

Ad
To Top