उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(हल्द्वानी) 38 नेशनल गेम समापन समारोह की तैयारी.SSP ने चलाया ऑपरेशन सेनिटाइज. 1830 लोगों का हुआ सत्यापन ।।

ऑपरेशन सेनेटाइज” के अंतर्गत सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद मीणा ने स्वयं मौके पर मौजूद रहकर चलाया व्यापक सत्यापन अभियान ।।
Uttarakhand city news Haldwani
1830 लोगों के किए सत्यापन 48 लोगों का पुलिस अधिनियम में चालान, 22 लोगों के विरुद्ध सत्यापन न करने पर 10-10 हज़ार के कुल 02 लाख का चालानी कार्यवाही की गई ।

रविवार को 38वें राष्ट्रीय खेल के समापन समारोह के अवसर पर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु व्यापक सत्यापन अभियान चलाया गया।
सुरक्षा व्यवस्था को और चौबंद करने के लिए ग्राउंड जीरो पर उतरे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने स्वयं स्टेडियम के आसपास स्थलीय निरीक्षण कर झुग्गी झोपड़ियां एवं आसपास बड़ी संख्या में सत्यापन की कार्रवाई कर सत्यापन टीम का निरीक्षण कर बड़े स्तर पर कार्यवाही कराई ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हरिद्वार)यूपी के उपमुख्यमंत्री का हुआ स्वागत ।।

एसएसपी नैनीताल के नेतृत्व* में राजपत्रित अधिकारियों की चार टीमों का गठन अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ, राष्ट्रीय खेल के समापन पर सुरक्षा सुनिश्चित करना, असामाजिक तत्वों की पहचान और उन्हें नियंत्रित करना, सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया।
इस दौरान टीम ने चैकिग अभियान स्थल* जवाहर नगर क्षेत्र, टनकपुर रोड, रेलवे स्टेशन, गौला गेट बस्ती, गफूर बस्ती, चिराग अली मजार क्षेत्र, इंदिरा नगर फाटक, तिकोनिया, भोटिया पड़ाव, गोला गेट से लगी झुग्गी झोपड़ी, राजपुरा क्षेत्र, ठोकर लाईन, रोडवेज वर्कशाप, रेलवे स्टेशन , कॉलटैक्स, शीशमहल ,हाईडिल तिराहा तथा भोटिया पड़ाव आदि में बृहद रूप से चलाया गया।
इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, होटल, ढाबे, फड़ फेरी की भी चेकिंग कर सत्यापन किया गया।
अभियान के परिणाम-

  • कुल 1830 लोगों के सत्यापन (मौके पर ऑनलाइन पहचान ऐप व मैन्युअल सत्यापन की कार्रवाई की गई)
  • 48 के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही
  • 22 लोगों पर सत्यापन न कराने पर 10-10 हज़ार रुपये कुल- 02 लाख रुपये की चालानी कार्यवाही

अभियान में शामिल पुलिस टीम-
श्री प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी

टीम 1-
सीओ हल्द्वानी, श्री नितिन लोहनी
प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश यादव
SSI रोहताश सिंह सागर
SSI महेंद्र प्रसाद
SI दिनेश जोशी
SI जगदीप नेगी
IRB और SSBटीम

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)काशीपुर नगर निगम.बिना कर बढ़ाए बढ़ा राजस्व, 121 करोड़ की 798 योजनाओं से बदली शहर की तस्वीर ।।

टीम 2
क्षेत्राधिकारी लालकुंआ श्रीमती दीपशिखा
प्रभारी निरीक्षक लालकुँआ श्री दिनेश फर्त्याल
थानाध्यक्ष काठगोदाम श्री दीपक बिष्ट
उ0नि0 कृपाल सिंह,
उ0नि0 नीतू सिंह ,
उ0नि0 मनोज कुमार
02 सैक्शन आईआरबी
एक प्लाटून सीएपीएफ

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग)काठगोदाम से चलेगी लंबी दूरी की होली स्पेशल ट्रेन।।

टीम 3-
सीओ भवाली श्री सुमित पांडेय
थानाध्यक्ष वनभूलपुरा श्री नीरज भाकुनी
SI निधि शर्मा
का0 मुनेंद्र कुमार,
का0 राजेश कुमार,
का0 शिवकुमार
ASI GD सुमन प्रसाद आईटीबीपी टीम

टीम 3-
थानाध्यक्ष चोरगलिया श्री राजेश जोशी
ASI हेमंत कुमार
कां0 मोहम्मद आजम
चीता 8 कर्मचारी गण
ASI GD अमर सिंह
डेढ़ सेक्शन ITBP

Ad Ad
To Top