उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)यहां मिले 603 फर्जी आयुष्मान कार्ड, किए ब्लॉक।।

Uttarakhand city news.com

603 फर्जी आयुष्मान कार्ड ब्लॉक, जांच और कार्रवाई जारी

मुख्य चिकित्साधिकारी ने की पुष्टि, राशन कार्ड सूची के आधार पर की जा रही पहचान

जनपद चम्पावत में फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने की शिकायतों के आधार पर 603 कार्ड को ब्लॉक कर दिया गया है। यह जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ देवेश चौहान ने दी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) गौला के वाहन ढक कर ले जाएंगे वन उप खनिज, डीएम ने जारी किए निर्देश ।।

उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने अपात्र होते हुए भी आयुष्मान योजना का लाभ उठाने का प्रयास किया। जांच में सामने आए कार्डों को स्टेट हेल्थ अथॉरिटी द्वारा तत्काल प्रभाव से ब्लॉक कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  (ब्रेकिंग)मनसा देवी की भूस्खलन प्रभावित पहाड़ियों का अध्ययनदेश-विदेश के वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण

इस कार्यवाही के तहत जिला पूर्ति अधिकारी से राशन कार्ड की सूची प्राप्त कर वास्तविक लाभार्थियों का सत्यापन किया जा रहा है, ताकि अपात्र व्यक्तियों को योजना से बाहर किया जा सके और पात्र जनों को ही लाभ सुनिश्चित किया जा सके।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने स्पष्ट किया कि फर्जीवाड़े में शामिल व्यक्तियों एवं कार्ड बनाने में सहयोग करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) खटीमा घटना के बाद आबकारी विभाग अलर्ट,डीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग ने चलाया शराब की दुकानों का निरीक्षण अभियान ।।

जिला प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि आमजन इस योजना का लाभ केवल नियमानुसार ही लें, अन्यथा अनुचित लाभ लेने वालों पर सख्त दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। Champawat news

Ad Ad
To Top