हल्द्वानी-: उच्च तकनीक को इलाका लगातार नवीनतम प्रयास करने में रेलवे ने एक और नया कदम बढ़ाते हुए उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के बाड़ी ब्राम्हण स्टेशन पर सेटेलाइट फ्रेट टर्मिनस का कार्य तेज कर दिया है जिसके तहत मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है जिसका असर काठगोदाम से चलने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा है जिससे कई ट्रेनों का का संचालन निरस्त किया जायेगा- जो निम्न है
(1) जम्मूतवी-काठगोदाम के बीच चलने वाली 12208 एक्सप्रेस 11 सितम्बर 2022 को निरस्त रहेगी।
(2) काठगोदाम-जम्मूतवी के बीच चलने वाली 12207 एक्सप्रेस 13 सितम्बर 2022 को निरस्त रहेगी।
(3) काठगोदाम-कानपुर सेन्ट्रल के बीच चलने वाली 12210 एक्सप्रेस 12 सितम्बर 2022 को निरस्त रहेगी।
(4) कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम के बीच चलने वाली 12209 एक्सप्रेस 13 सितम्बर 2022 को निरस्त रहेगा रेल प्रशासन ने रेल यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है।




