उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर)उत्तराखंड में रिश्वत लेते दो विजिलेंस ने किये गिरफ़्तार।।

जीएसटी कार्यालय में 20 हजार की रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार
हरिद्वार, 24 फरवरी 2026। हरिद्वार में सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी कार्यालय में तैनात एक उपनल कर्मी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रमोद सेमवाल के रूप में हुई है, जो सहायक आयुक्त राज्य कर खंड-3, हरिद्वार कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरिद्वार निवासी एक शिकायतकर्ता ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी फर्म “हिमांशी पैकेजिंग इंडस्ट्री”, जो वर्ष 2021 में बंद हो चुकी है, के वर्ष 2017 के अंतिम तीन माह के वैट टैक्स निपटान के नाम पर विभाग द्वारा 1,76,000 रुपये देय बताए गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उक्त देय राशि समाप्त कराने के एवज में प्रमोद सेमवाल द्वारा 1,20,000 रुपये नकद की मांग की गई थी, जिसे किस्तों में देने का दबाव बनाया जा रहा था।
शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत मंगलवार को शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये की पहली किस्त लेते समय प्रमोद सेमवाल को सहायक आयुक्त राज्य कर खंड-3 कार्यालय के पास रंगे हाथों पकड़ लिया गया। टीम ने मौके से नकद धनराशि भी बरामद कर ली।
बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले करीब 18 वर्षों से उपनल के माध्यम से उक्त कार्यालय में कार्यरत है। उस पर पुराने वैट बिलों के निपटान के नाम पर अवैध धन की मांग करने का आरोप है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)सीएम धामी ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात ।।

बिजली चोरी मुकदमे में 15 हजार की रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार
हल्द्वानी/उधम सिंह नगर, 24 फरवरी 2026। सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना दिनेशपुर में तैनात एएसआई श्री अनवर अहमद को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बिजली चोरी के मुकदमे को निपटाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनेशपुर निवासी शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके नाम पर थाना गदरपुर में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज है, जिसकी विवेचना एएसआई अनवर अहमद द्वारा की जा रही थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मुकदमे को समाप्त करने के नाम पर एएसआई द्वारा उससे 15,000 रुपये की अवैध धनराशि की मांग की गई।
शिकायत की पुष्टि के बाद सतर्कता टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। तय योजना के तहत मंगलवार को शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय एएसआई अनवर अहमद को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। टीम ने मौके से रिश्वत की धनराशि भी बरामद कर ली।

Ad
To Top