उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(अल्मोड़ा) नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने लिया बाल मिठाई का स्वाद ।।

अल्मोड़ा,
जनपद अल्मोड़ा के भ्रमण पर आए नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन के. बेरी ने आज ऐतिहासिक पटाल बाजार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं दुकानदारों से आत्मीय संवाद स्थापित कर क्षेत्रीय गतिविधियों की जानकारी ली।
भ्रमण के दौरान श्री बेरी ने स्थानीय उत्पादों में विशेष रुचि दिखाते हुए खरीदारी भी की। उन्होंने ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ योजना के अंतर्गत चयनित कुमाऊं की प्रसिद्ध बाल मिठाई का स्वाद लिया और उसकी सराहना करते हुए इसे क्षेत्र की विशिष्ट पहचान बताया।
उन्होंने अल्मोड़ा की प्राकृतिक सुंदरता, पारंपरिक उत्पादों एवं ऐतिहासिक पटाल बाजार की समृद्ध विरासत की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे स्थानीय उत्पाद और बाजार क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास अभिकरण श्री के.एन. तिवारी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

To Top