काठगोदाम रेलवे परिसर में नो पार्किंग पर कार्रवाई, 7 वाहन चालकों पर मुकदमा दर्ज
काठगोदाम। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रेलवे परिसर में अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 7 दोपहिया वाहन चालकों को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर अचानक अभियान चलाकर की गई।
रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक तरुण वर्मा ने बताया कि वे टीम के साथ फूड प्लाजा के सामने पहुंचे, जहां कई वाहन चालक नो पार्किंग क्षेत्र में अपने वाहन खड़े किए हुए पाए गए। मौके पर मौजूद संजीव बिष्ट, कांस्टेबल नितेश पांडे और कांस्टेबल प्रेम प्रकाश यादव के साथ मिलकर सभी वाहनों को जब्त कर पोस्ट लाया गया।
इस दौरान रेलवे अधिनियम की धाराओं का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 129/26 से 135/26 तक दर्ज किया गया।
कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों में सौरभ चंद (मोना, नैनीताल), संदीप कुमार (रानीबाग, काठगोदाम), लाल बिहारी (बरेली), मयंक शाह (रानीबाग, काठगोदाम), करण सिंह (पुरानी चुंगी, काठगोदाम), हिमांशु डासेला (रानीबाग, काठगोदाम) और योगेश चौहान शामिल हैं।




