उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (उत्तराखंड) पारिवारिक कलह से चढ़ा युवक टावर पर, वीडियो देख रह जाएंगे दंग।।

पारिवारिक कलह में शराब के नशे में युवक चढ़ा टावर पर, पथरी पुलिस ने सूझबूझ से बचाई जान
हरिद्वार।
थाना पथरी क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते उत्पन्न तनाव के दौरान शराब के नशे में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) पुलिस की जिद रही सफल, 4 माह बाद मिली सफलता ।।


पथरी पुलिस द्वारा सूझबूझ, धैर्य एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए युवक से संवाद स्थापित किया गया। पुलिस टीम ने शांतिपूर्ण तरीके से समझा-बुझाकर युवक को सकुशल नीचे उतारते हुए रेस्क्यू किया।
रेस्क्यू के बाद युवक की मौके पर ही काउंसलिंग की गई तथा परिजनों को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया गया। समय रहते पुलिस की तत्पर कार्रवाई से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की संवेदनशील और जिम्मेदार भूमिका की सराहना की है।

Ad Ad
To Top