उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (उत्तराखंड) धारदार हथियार से युवक ने की वृद्ध की हत्या।।

चम्पावत। चम्पावत जनपद के खर्क बगड़ गांव में बुजुर्ग की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि टनकपुर से अपने गांव पहुंचे एक बुजुर्ग पर गांव के ही युवक ने धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। दिनदहाड़े हुए हत्याकांड से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ​हत्यारोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  (एक्सक्लूसिव)यमकेश्वर में दो राज्यों के मुख्य मंत्रियों का संगम, योगी और धामी ने की शिव मंदिर में पूजा अर्चना ।।

जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय बुजुर्ग अम्बादत्त खर्कवाल आज शनिवार को टनकपुर से अपने घर खर्क बगड़ पहुंचे। अम्बादत खर्कवाल (70) की सुभाष चंद्र खर्कवाल नाम के 40 वर्षीय युवक ने धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी। हत्या किस कारण से हुई फिलहाल अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांच के बाद ही पूरी घटना की जानकारी साझा करने की बात कही जा रही है। फिलहाल इस हत्या से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। मालूम हो कि आज शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चम्पावत जिले के दौरे पर हैं और जिले मे हत्या हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(लालकुआं) और सोशल मीडिया में लिखकर युवक ने लगा ली फांसी ।।

वहीं हत्या की घटना के बाद ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए हत्यारोपी को दबोच लिया। जिसे बाद में पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी ने बुर्जुग के घर से शहद चुरा लिया था। टनकपुर से लौटे बुजुर्ग को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने युवक से इस संबंध में बात की। इस दौरान युवक ने तैश में आकर बुजुर्ग की हत्या कर दी।

Ad Ad
To Top