उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड) घास कटते समय महिला खाई में गिरी,दर्दनाक मौत ।।

Uttarakhand city news

जंगल मे घास काटने गयी महिला की पहाड़ी से फिसलने से दर्दनाक हुई मौत हो गई घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची, SDRF की टीम ने शव बरामद को बरामद कर उसे पुलिस को सौंप दिया।

मंगलवार को कोतवाली सोनप्रयाग से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि रामपुर न्यालसू जंगल क्षेत्र में घास काटने गई एक महिला पहाड़ी से गिर गई है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से उप निरीक्षक संतोष परिहार के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) मौसम विभाग का इन जनपदों में तात्कालिक मौसम पर्वानुमान ।।

SDRF रेस्क्यू टीम सड़क मार्ग से रामपुर तक पहुंची, तत्पश्चात मंदाकिनी नदी को पैदल पार करते हुए लगभग 02 किलोमीटर की खड़ी एवं दुर्गम पहाड़ी चढ़ाई चढ़कर घटनास्थल तक पहुंच बनाई। घटनास्थल पर घास काटते समय दुर्घटनाग्रस्त हुई महिला गीता देवी पत्नी गजपाल सिंह, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी रामपुर न्यालसू की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के अनाम द्वीपों एवं चट्टानों का होगा नामकरण, आप भी दे सकते हैं अपना सुझाव ।।

एसडीआरएफ टीम द्वारा रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से अत्यंत दुर्गम एवं तीव्र ढाल वाले पहाड़ी क्षेत्र से महिला के शव को लगभग 03 किलोमीटर पैदल नीचे लाया गया तथा जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया है इस घटना से ग्राम में कोहराम मचा हुआ है ।।

Ad Ad
To Top