Dehradun उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है पर्वतीय क्षेत्र में बरसात और हल्की बर्फबारी के बीच मौसम विभाग में 15 और 16 अक्टूबर को येलो अलर्ट जारी करते हुए उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी.चमोली. रुद्रप्रयाग.पिथौरागढ़ .बागेश्वर. जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने के साथ बहुत हल्की से हल्की बरसात हो सकती है मौसम विभाग ने इस दौरान 16 अक्टूबर को विशेष सावधानी बरतते हुए कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान

माल की हानि की संभावना भी जताई है मौसम विभाग ने कहा है कि आकाशीय बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित आश्रय लेने तथा पेड़ों के नीचे शरण ना ले साथ ही मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्र के इन लोगों को आकाशीय बीजली चमकने के दौरान जानवरों को बाहर न बांधने की भी सलाह दी है इसके अलावा मौसम विभाग ने अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहने की भी बात की है।




