अल्मोड़ा

बड़ी खबर (उत्तराखंड) जब डीएम ने यात्री बनकर मारा सुलभ शौचालय में छापा।।

देहरादून ,जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिकेश में बनाए गए चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप पंहुचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से वार्ता की तथा यात्रियों को पंजीकरण काउंटर खुलने तक प्रशासन द्वारा की गई ठहरने की व्यवस्था हेतु बनाए गए स्थल पर जाने को अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)काशीपुर नगर निगम.बिना कर बढ़ाए बढ़ा राजस्व, 121 करोड़ की 798 योजनाओं से बदली शहर की तस्वीर ।।


जिलाधिकारी ने शौचालयों में निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क लेने की शिकायत पर यात्री बनकर शौचालय पंहूची, जिलाधिकारी सुलभ शौचालय, ऑपरेटिंग की शिकायत पर मारा छापा। इस दौरान ओवर रेटिंग नही पाई गई ।
उन्होंने उपस्थित कार्मिकों को साफ सफाई व्यवस्था एवं यात्रियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी गई कि ओवररेटिंग पाए जाने पर कठोर कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी इस दौरान जिलाधिकारी ने ट्रांजिट कैंप में सफाई व्यवस्था देखी नगर निगम के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

Ad Ad
To Top