उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (उत्तराखंड) यहां निर्माणधीन पुल गिरा,मचा हड़कंप, लोग बाल बाल बचे।।

Uttarakhand city news Dehradun
उत्तराखंड में दिवाली पर बड़ा हादसा, गंगनहर में गिरा निर्माणाधीन पुल, मचा हड़कंप।

रुड़की में गंगनहर के ऊपर बनाया जा रहा निर्माणाधीन पुल अचानक गिर गया है, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, गनीमत रही कि इस हादसे के दौरान कोई मजदूर पुल के ऊपर कार्य नहीं कर रहा था, इसलिए हादसे में किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एक रस्सा खुलने के कारण सामान नीचे गिर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)डीएम का अभिनव प्रयोग.प्रशासन के गलियारों तक पहुँची सीमांत क्षेत्र की बेटियाँ — डीएम भटगांई की दूरदर्शी पहल ।।

मिली जानकारी के मुताबिक रुड़की में कांवड़ पटरी पर पीर बाबा कॉलोनी है, जहां पर रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए एक आयरन (लोहे) के पुल का निर्माण मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत विधायक प्रदीप बत्रा के प्रस्ताव पर किया जा रहा था, इस पुल का शिलान्यास साल 2023 में मुख्यमंत्री धामी द्वारा किया गया था, हाल ही में गंगनहर के पानी को बंद किया गया था, जिससे पुल निर्माण में तेजी लाई गई, संबंधित ठेकेदार द्वारा पुल का स्ट्रक्चर तैयार कर गंगनहर के ऊपर बांध दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) गौला ,कोसी, नंधौर नदी में रिकॉर्ड खनन, राजस्व आय बढ़ी।।

बताया जा रहा है कि 30 अक्टूबर की रात को गंगनहर में पानी आने के बाद आज निर्माणाधीन पुल अचानक गिर गया, निर्माणाधीन पुल के गिरने से साल 2012 में रुड़की में हुए दूसरे पुल हादसे की यादें ताजा हो गई, साल 2012 में नगर निगम के सामने बनाए गए पुल का स्ट्रक्चर भी इसी तरह बह गया था, जिसमें चार मजदूर पुल के साथ पानी में बह गए थे।

Ad Ad
To Top