उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (उत्तराखंड) ट्रक ने अज्ञात को कुचला ,मौत ।।

Uttarakhand City news dehradun उत्तराखंड में सड़क हादसे लगातार जारी है गुरुवार देर रात हुए एक और सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया जबकि इस घटना में ट्रक चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है यह घटना देर रात देहरादून जनपद के कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र की बताई जाती है
गुरुवार को रात्रि को सिटी कंट्रोल रूम/112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि कमला पैलेस पर किसी ट्रक द्वारा एक व्यक्ति को टक्कर मार दी गई है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पटेल नगर पुलिस द्वारा ट्रक संख्या HR58E3383 को तत्काल पकड़ लिया गया है तथा ड्राइवर को हिरासत पुलिस लिया गया है। घटना मे घायल व्यक्ति की मृत्यु हो गई,मृतक के शव को मोर्चरी में रखाया गया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं।घटना के संबंध में हिरासत में लिए चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है। देहरादून न्यूज़

To Top