उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (उत्तराखंड) ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, कटर मशीन से ट्रक की बॉडी काट कर निकाला गया युवक.SDRF ने भेजा अस्पताल।।

देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति वहां में ही फस गया जिसे एसडीआर अपने कटर के माध्यम से ट्रक की बॉडी को काटकर बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया घटना जनपद देहरादून-कोडियाला के पास हुई है जहां ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

बीती देर रात रविवार को एसडीएम नरेंद्रनगर महोदय द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गई कि कोडियाला के पास एक ट्रक (UP-14 PT 8478) पलट गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून)मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पिटकुल की समीक्षा बैठक, परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत मंथन ।।

उक्त सूचना पर पोस्ट ब्यासी से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)मानव वन्य जीव संघर्ष. महिला की फिर गई जान ।।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि उक्त ट्रक तोताघाटी से पहले अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमे दो व्यक्ति सवार थे एक व्यक्ति को पूर्व में ही स्थानीय लोगों द्वारा घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल भेजा गया दूसरा व्यक्ति ट्रक में ही फंस गया था, टीम द्वारा काफी प्रयास करने के बाद उपकरणों की सहायता से वाहन की कटिंग कर उक्त व्यक्ति को ट्रक से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

Ad Ad
To Top