उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)बाघ ने फिर एक ग्रामीण को बनाया निवाला ।।

खटीमा: सुरई वन रेंज में टाइगर का हमला, बुजुर्ग की मौत से ग्रामीणों में दहशत
खटीमा के तराई पूर्वी वन प्रभाग की सुरई वन रेंज के बग्गा चौवन क्षेत्र में टाइगर के हमले में 69 वर्षीय शेर सिंह कन्याल की मौत हो गई। वह रविवार को मवेशी चराने जंगल गए थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। खोजबीन के दौरान जंगल से उनका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।
घटना के बाद क्षेत्र में ग्रामीणों में रोजाना दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव की सीमा से एक किलोमीटर तक सुरक्षा व्यवस्था (फेंसिंग/सुरक्षा उपाय) सुनिश्चित करने की मांग की है।
वन विभाग ने क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाए हैं, गश्त बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों से फिलहाल जंगल में न जाने की अपील की गई है। मृतक के परिजनों को वन अधिनियम के तहत मुआवजा देने की प्रक्रिया जारी है।

Ad Ad
To Top