उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (उत्तराखंड) यहां खाई में मिली लाश,SDRF ने किया रेस्क्यू ।।

Uttarakhand City news com दुखद खबर सामने आ रही है जनपद रुद्रप्रयाग सिरोबगड़ के पास खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने खाई में गिरे हुए व्यक्ति की लाश निकाली और उसे पुलिस को सौंप दिया मृतक की पहचान चंद्रशेखर भट्ट उम्र 55 वर्ष,पुत्र स्व.श्री धरानंद निवासी भटवारी अगस्त्यमुनि जिला रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है ।
रविवार को जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग के माध्यम से SDRF टीम को सूचना दी गई कि सिरोबगड़ के पास नदी में एक शव दिखाई दे रहा है,जिसको निकालने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (बागेश्वर) रोमांच चरम पर: रंग-बिरंगे पैराग्लाइडरों से सजा कपकोट का आसमान ।

सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट रतूडा से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) वाल्मीकि गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार ।।

उक्त व्यक्ति सिरोबगड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क से खाई में गिर गया था, जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जिला पुलिस व जल पुलिस के साथ मिलकर उक्त व्यक्ति के शव को खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक लाया गया। शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Ad Ad
To Top