लापरवाही पर फायर सर्विस चालक निलम्बित – पुलिस अधीक्षक की सख्त कार्यवाही
एक फरवरी को श्री बसन्त बल्लभ पुत्र श्री सतीश चन्द के भवन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कार्यवाही अपेक्षित थी, किन्तु फायर सर्विस चालक के फायर स्टेशन चम्पावत में ड्यूटी पर उपस्थित न होने के कारण अग्निशमन कार्य में विलंब हुआ।
उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए श्री अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक, जनपद चम्पावत द्वारा संबंधित फायर सर्विस चालक चरन सिंह की लापरवाही पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलम्बन की कार्यवाही की गई है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि सभी कार्मिक अपनी ड्यूटी पर समय से उपस्थित रहें। पुलिस एवं फायर सेवा एक अनुशासित बल है, अतः किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता, लापरवाही अथवा कर्तव्य में शिथिलता को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।




