उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर)उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस परीक्षा की अभिलेख सन्निरीक्षा हेतु औपबंधिक श्रेष्ठता सूची ।।

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या-73/उ०अ०से०च०आ०/2025 दिनांक 12 सितम्बर, 2025 में माध्यमिक शिक्षा के अन्तर्गत विज्ञापित सहायक अध्यापक एल०टी० (विशेष शिक्षा शिक्षक) के रिक्त 128 पदों हेतु लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक- 25 जनवरी, 2026 को आयोजित की गयी।

उक्त लिखित प्रतियोगी परीक्षा की औपबंधिक उत्तर-कुंजी दिनांक-04 फरवरी, 2026 को आयोग की वेबसाइट जारी करते हुए अभ्यर्थियों से 13 फरवरी, 2026 से 17 फरवरी, 2026 तक उत्तर-कुंजी के सापेक्ष प्रश्नों / उत्तरों पर ऑनलाईन आपत्तियाँ प्राप्त की गई। आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों द्वारा निराकरण किया गया तथा संशोधित उत्तर-कुंजियां तैयार की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)नदी में डूब रहे तीन युवकों को पुलिस ने बचाया ।।

अवगत कराना है कि संशोधित उत्तर-कुंजी के आधार पर सहायक अध्यापक एल०टी० (विशेष शिक्षा शिक्षक) के रिक्त पदों के सापेक्ष 1.5 अनुपात में अभिलेख सन्निरीक्षा हेतु औपबंधिक श्रेष्ठता सूची अभ्यर्थियों के सुलभ संदर्भ हेतु आयोग की वैबसाइट पर www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  (Dehradun) नाबालिग को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का आरोप, तीन के खिलाफ मामला दर्ज।।

अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि उक्त अभिलेख सन्निरीक्षा का कार्यक्रम पृथक से शीघ्र ही आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। अभ्यर्थी समय-समय पर आयोग की वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित ।।

(

To Top